जानिए, हम बीमार क्यों होते हैं? | Why are we sick?
admin June 2, 2020 1 Comment

सामन्यतः बीमार( Fever) होने के कारणों को समझने के लिए इन्हें 3 भागों में बांटा जा सकता है और प्रयास करें तो हम इन कारणों को दूर भी कर सकते हैं, जानिए?—
(1) भोजन: लगभग पच्चीस प्रतिशत रोग भोजन की गड़बड़ी से संबद्ध रहते हैं—
(अ) जरूरत से ज्यादा भोजन करना।
(ब) स्वादिष्ट चीजों का अधिक मात्रा में सेवन।
(स) तला हुआ भोजन करना।
(द) मिर्च-मसालों का अधिक सेवन।
(इ) सलाद, फल, शाक-भाजी का कम इस्तेमाल।
(फ) चबा-चबाकर भोजन को ठीक से नहीं करना।
(ज) जल पीने की सही जानकारी का अभाव। जब जल नहीं पीना चाहिए, तब हम पीते हैं और जब पीना चाहिए, तब नहीं पीते।
(2) व्यायाम: पच्चीस प्रतिशत रोग रोजाना व्यायाम नहीं करने से हो जाते हैं।
(अ) प्रातः सूर्योदय से पूर्व उठकर तेज चलना एक अच्छा व्यायाम है।
(ब) योग के कुछ आसन हमें नियमित करने चाहिए।
(स) व्यायाम एवं योगासन के पश्चात् थोड़ी देर श्वासन करने से अनेक बीमारियां स्वतः ठीक हो जाती हैं।
(3) भावनाएं: भावनाओं और संकल्पों का स्वास्थ्य से सीधा संबंध है। अच्छा स्वास्थ्य सद्भावनाओं एवं सद्विचारों पर निर्भर करता है।
क्रोध, ईर्ष्या निंदा, घृणा, भय एवं अहंकार जैसी नकारात्मक भावनाओं पर नियंत्रण रखकर इनसे बचते हुए यदि रचनात्मक तथा सकारात्मक विचारों को हम अपनाएं तो जीवन का सही अर्थों में आनंद ले सकते हैं।
प्राकृतिक आपदाएं, अनजाने रोग, वंशानुगत रोग, दुर्घटनाएं एवं जीवन की कुछ अनिवार्य घटनाएं, जिन्हें हम रोक नहीं सकते, इन्हें भोगना ही पड़ता है, इन पर किसी का वश नहीं चलता। इन्हें तो धैर्यपूर्वक एवं हंसते-हंसते स्वीकार करना चाहिए। अतः नियमित जीवनशैली को अपनाकर, अपने शरीर की ऊर्जा को बढ़ाकर, उसे सकारात्मक उपयोग में लाकर हम अपना जीवन सुखी बना सकते हैं। |
pawan Said : June 2, 2020 at 4:12 am
Nice topic, excellent
simple and common point. must read
Leave a Comment
Your email address will not be published. required fields are marked *