SAKARATMAK SOCH AUR SAFALTA KE MOOL MANTRA BY SARITA SHARMA – AUDIOBOOK
सकारात्मक सोच और सफलता के मूल मंत्र | लेखिका: सरिता शर्मा
सकारात्मकता एक ऐसा मंत्र है, जिससे न केवल व्यक्ति और समाज बल्कि समस्त विश्व की समस्याओं को सुलझाकर विश्व को सफल बनाया जा सकता है। जो लोग हमेशा सकारात्मक दृष्टि से सोचते हैं, उनका दिमाग शांत और खुला रहता है और ज्यादा खुश रहते हैं। परिवार और दोस्तों से सम्बन्ध मधुर होते हैं। इसलिए आशावादी बनिए, क्योंकि यह विचारों को विकसित कर हमें हर स्थिति को सुधारने की प्रेरणा देती है, जिससे हम एक बेहतर कल की उम्मीद करते हैं।
‘जीवन बहुमूल्य है!’
जीवन है तो सबकुछ है। जीवन है, तभी तो सुख और दुख का समावेश है। परमात्मा का दिया वरदान है—जीवन। अगर आप हो, तभी तो दुनिया है। परंतु यह तो स्वयं आप पर निर्भर करता है कि आप अपने जीवन को किस पथ की ओर अग्रसर करना चाहते हैं या कैसे पथिक बनना चाहते हैं। हर किसी के जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं। इसलिए मनुष्य को कभी हार नहीं माननी चाहिए। कभी भी स्वयं पर शंका नहीं करनी चाहिए। क्योंकि जब मनुष्य स्वयं पर शंका करता है तो उसका आत्मविश्वास डगमगाता है और आत्मबल भी कमजोर पड़ता है। तथा मनुष्य लक्ष्य से भटक जाता है और जीवन लक्ष्यहीन बन जाता है।
Buy Know : https://amzn.to/2NSTf0h