Ad Details
Ad ID: 7661
Added: December 11, 2016
Views: 918
Description
उत्तराखंड: जहाँ की मिट्टी मैं है देवताओं का आवास जानिए उस पवन नगरी उत्तराखंड को

उत्तराखंड, उत्तर भारत में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत और शांत पर्यटन केंद्र है। इस जगह का शुमार देश की उन चुनिंदा जगहों में है, जो अपनी सुंदरता के चलते दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती हैं। ‘देवताओं की भूमि’ के रूप में जाना जानेवाला उत्तराखंड अपने शांत वातावरण, मनमोहक दृश्यों और खूबसूरती के कारण ‘पृथ्वी का स्वर्ग’ माना जाता है। इस खूबसूरत राज्य के उत्तर में जहाँ तिब्बत है, वहीं इसके पूरब में नेपाल देश है। जबकि इसके दक्षिण में उत्तर प्रदेश और उत्तर पश्चिम में हिमाचल प्रदेश है। इस राज्य का मूल नाम उत्तरांचल था, जिसे बदलकर जनवरी 2007 में उत्तराखंड कर दिया गया था। राज्य में कुल 13 जिले हैं, जिन्हें प्रमुख डिवीजनों, कुमाऊँ और गढ़वाल के आधार पर बाँटा गया है।
उत्तराखंड भारत के उत्तर में पहाड़ी राज्य है, दून वैली पर बसा देहरादून इसकी राजधानी है, जो चारों ओर से प्राकृतिक दृश्यों से घिरा हुआ है। इस राज्य का क्षेत्रफल 53,483 वर्ग किमी. है। यह राज्य अपने प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों, घने जंगलों, ग्लेशियरों और बर्फ से ढकी चोटियों के लिए जाना जाता है। शीतल आबोहवा, हरे-भरे मैदान और खूबसूरत पहाडि़याँ, ऐसा लगता है, जैसे प्रकृति ने यहाँ अपने अनुपम सौंदर्य की छटा दिल खोलकर बिखेरी है, यही वजह है कि देशी और विदेशी पर्यटक यहाँ अनायास खिंचे चले आते हैं और सुकून अनुभव करते हैं, अपनी इन्हीं खूबियों के चलते उत्तराखंड घुमक्कड़ों की चहेती जगह है। भारत के राज्यों में उत्तराखंड पर्यटन के लिहाज से अद्वितीय है, राज्य भर में पूरे साल देश-विदेश के यात्रियों का मेल लगा रहता है। यहाँ पर्यटन स्थलों की भरमार है, प्राकृतिक खूबसूरती है, हरियाली है, पर्वत हैं, झीलें हैं, कलकल करती नदियाँ हैं।
उत्तराखंड राज्य तीन प्रमुख मौसमों का अनुभव करता है, जिनमें गरमी, मानसून और सर्दी शामिल हैं। गरमियों के दिनों में राज्य में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुँच जाता है। लेकिन सर्दियों में यह बेहद ठंडा होता है। यहाँ की जलवायु बहुत हद तक यहाँ की भौगोलिक परिस्थितियों पर भी निर्भर करती है। इस पहाड़ी राज्य में, देश के मुकाबले सामान्य या इससे अधिक बारिश होती है, यहाँ जहाँ एक तरफ विशाल पहाडि़याँ हैं, वहीं दूसरी तरफ छोटे प्लेन भी है। उत्तराखंड में घूमने का सर्वश्रेष्ठ समय मार्च से जून के बीच और सितंबर-अक्तूबर का महीना होता है। इस समय यहाँ का मौसम बहुत ही अच्छा रहता है। उत्तराखंड आनेवाले पर्यटक अपनी यात्रा की जा सकती है। घूमने लायक जगह उत्तराखंड में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जिन्हें देश के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों की सूची में रखा जा सकता है। इनमें से इन प्रमुख स्थानों पर जरूर घूमना चाहिए—बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, पंच केदार, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, राजाजी नेशनल पार्क, ऋषिकेश, हेमकुंड, रूपकुंड, औली, नंदा देवी और गोमुख।
उत्तराखंड में बड़ी संख्या में होटल, गेस्ट हाउस और रिसोर्ट हैं। यहाँ हर स्तर के व्यक्ति के लिए रहने-खाने की सुविधा उपलब्ध है। राज्य की पहचान पर्यटन के लिए है और यहाँ हर बजट के होटल उपलब्ध हैं। पारंपरिक के साथ-साथ देश-विदेश की रसोई में बननेवाला भोजन भी विभिन्न होटलों में उपलब्ध रहता है। आप इन प्रमुख स्थानों में ये भोजन कर सकते हैं, साकल्ले रेस्टोरेंट, पिरामिड कैफे, चोटीवाल, लवली ऑमलेट सेंटर, लिटिल बुद्धा कैफे, कास्मांदा पैलेस रेस्टोरेंट, चेतन पूरीवाला और देवराज कॉफी कॉर्नर। उत्तराखंड में अधिकतर खरीदारी हिल स्टेशन के बाजारों से की जाती है। सरकारी एंपोरियम के साथ-साथ निजी दुकान भी खरीदारी के अच्छे विकल्प और सुविधाएँ देते हैं। पलटन बाजार और तिब्बती बाजार भी वे स्थान हैं, जहाँ से आप खरीदारी कर सकते हैं। उत्तराखंड देवभूमि है, हिमालय का घर है। यह पूरी दुनिया के पर्यटकों को अपनी ओर लुभाता है। उत्तराखंड में अनेक पर्यटक स्थल हैं। जो या तो प्राकृतिक दश्य हैं या धार्मिक महत्त्व के स्थान हैं। उत्तराखंड की सुंदरता पर्यटल स्थल के लिए बहुत ही सुंदर है, यहाँ जब बर्फ पड़ती है तो बहुत बेहतर मौसम होता है, यहाँ चाय के बागान देखने को मिलती हैं, सीढि़योंदार खेत यहाँ की पहचान हैं। इतना हरा-भरा और प्रदूषणमुक्त वातावरण कहीं और नहीं दिखता है। यहाँ से हिमालय की सुंदर वादियों को देखा जा सकता है।
Advertisement
Bids
BID Stats : 0 Bids posted on this ad
Let’s Create Your Bid
Only registered user can post offer *
Ad Price